Skip to main content

Balod Times

प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी शिविर दुधली में सड़क सुरक्षा नियमों की दी गई जानकारी

 

 

 

बालोद। विभिन्न राज्यों से आएं रेडक्रास के बच्चों को श्री संजय शर्मा अध्यक्ष अतंर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा/सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात पु.मु. नवा रायपुर के द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों संबंधी जानकारी दी गई। जंबूरी शिविर में बालोद पुलिस द्वारा लगाएं गए सड़क सुरक्षा स्टॉल का श्री संजय शर्मा द्वारा निरीक्षण भी किया गया। एसपी योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, एएसपी मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, श्री बोनीफॉस एक्का एसडीओपी बालोद एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार जिले में ‘‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ यातायात सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है।

प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी शिविर दुधली मालीघोरी कार्यक्रम में श्री संजय शर्मा अध्यक्ष अतंर्विभागीय लीड़ एजेंसी सड़क सुरक्षा/सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात पु.मु. नवा रायपुर के द्वारा विभिन्न राज्यों से आएं रेडक्रास के बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों जैसे सड़क में चलते समय बड़ी वाहनों से होने वाले संभावित खतरों, बड़ी वाहनों के ब्लांइड स्पॉट के बारे में बताया गया। भीड़ कंट्रोल करने के लिए उपायो से अवगत कराया गया एवं दो वाहनों के बीच में कितना गैप रखे, वाहनों के स्पीड़ कम करने के लिए प्रभावी उपायो के बारे सरल सहज उपायों के बारे में बताया गया। श्री संजय शर्मा द्वारा बालोद पुलिस द्वारा लगाएं गए स्टॉल का निरीक्षण किया गया एवं ‘‘सेफ्टी विथ हेलमेट’’ की थीम पर बनाएं गए सेल्फी पाइंट में सेल्फी लेकर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। रोवर रेंजर जंबुरी शिविर स्थल में बालोद पुलिस द्वारा यातायात नियमों, साइबर अपराधों, महिला एवं बच्चों से होने वाले अपराधों एवं नवीन कानून संबंधी स्टॉल लगाकर विस्तृत जानकारी दिया जा रहा है। स्टॉल में आने वाले रेडक्रॉस के बच्चों एवं आगंतुकों को यातायात नियमों संबंधी पाम्पलेट का वितरण कर सड़क सुरक्षा संबंधी उपकरणों की प्रदर्शनी लगायी गयी है। साथ ही प्रोजेक्टर/टीवी के माध्यम से यातायात संबंधी वीडियों क्लिप को प्रसारित किया जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का स्वंय पालन करने साथ ही अपने प्रियजनों एवं अन्य व्यक्तियों को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!