Balod – लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन दिनांक 16.01.2026 (शुक्रवार) को यातायात कार्यालय, बालोद (जयस्तंभ चौक के सामने) किया जा रहा है। इच्छुक नागरिक निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री बोनीफॉस एक्का एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (01.01.2026 से 31.01.2026 तक) का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 16.01.2026 को यातायात एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से, परिवहन सुविधा केन्द्र, बालोद के सहयोग से लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित किया जाएगा।
📝 पात्रता व आवश्यक दस्तावेज
- आयु : 18 वर्ष या उससे अधिक
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- 10वीं / 12वीं की अंकसूची
- 01 पासपोर्ट साइज फोटो
- शासन द्वारा निर्धारित शुल्क
- लर्निंग लाइसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन

