Balod Times

सड़क सुरक्षा माह 2026: बालोद में 24 स्कूली बसों का संयुक्त चेकिंग शिविर आयोजित

बालोद। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (01 से 31 जनवरी 2026) के तहत यातायात कार्यालय बालोद में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से स्कूली बसों का चेकिंग शिविर आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री बोनीफॉस एक्का एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 18 जनवरी 2026 को परिवहन कार्यालय बालोद के सामने आयोजित इस शिविर में जिले में संचालित 24 स्कूली बसों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माननीय सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, पैनिक बटन, इमरजेंसी डोर, सीसीटीवी कैमरा, डायल-112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर का उल्लेख, नर्सरी एवं छोटे बच्चों के लिए महिला परिचालिका की व्यवस्था, तथा स्कूली बस्तों के लिए पर्याप्त स्थान जैसी आवश्यक सुविधाओं की जांच की गई।

जिन बसों में कमियां पाई गईं, उनके चालकों एवं संचालकों को 07 दिवस के भीतर खामीपूर्ति कर परिवहन विभाग बालोद को अवगत कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर स्कूली बस चालकों, संचालकों एवं लाइसेंस बनवाने आए आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने की समझाइश भी दी गई। अधिकारियों ने अपील की कि सभी लोग अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!