Balod Times

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत बालोद में स्ट्रीट वेंडर्स को मिला आर्थिक संबल, क्रेडिट कार्ड शुभारंभ व ऋण वितरण कार्यक्रम संपन्न

बालोद |
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स हेतु क्रेडिट कार्ड योजना का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर देशव्यापी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर पालिका परिषद, बालोद में टीवी के माध्यम से किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी एवं उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी के करकमलों से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पात्र आवेदकों को ऋण का वितरण किया गया।

इस अवसर पर पार्षद श्री गिरिजेश गुप्ता, श्रीमती आशा पटेल, श्रीमती सुनीता मनहर, श्री महेश पाठक, श्री कासिमुद्दीन कुरैशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोबिन अली की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही इंडियन ओवरसीज बैंक के शाखा प्रबंधक श्री मुकेश कुमार, सामुदायिक संगठन की भूमिका में श्रीमती श्यामकुंवर एवं श्रीमती पुष्पा ध्रुवे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु मिशन मैनेजर श्री केतन नायक के मार्गदर्शन में हितग्राहियों को योजना के लाभों, ऋण प्रक्रिया एवं आत्मनिर्भर बनने की संभावनाओं के बारे में सरल एवं स्पष्ट जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों एवं रेहड़ी-पटरी वालों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत एवं प्रभावी पहल है। वहीं उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी ने अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों से इस योजना का लाभ लेने की अपील की।

नगर पालिका परिषद, बालोद द्वारा भविष्य में भी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जाने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!