Balod Times

छात्र राजनीति से संगठन नेतृत्व तक — राहुल सोनी बने भाजयुमो के शहर अध्यक्ष

बालोद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के मार्गदर्शन में, संभाग एवं जिला प्रभारी के निर्देश तथा भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख की अनुशंसा पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलशन साहू ने जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। इसी क्रम में बालोद शहर भाजयुमो अध्यक्ष का दायित्व राहुल सोनी को सौंपा गया।

राहुल सोनी ने छात्र राजनीति से अपनी सक्रियता की शुरुआत की। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्व निभाए — वर्ष 2012 में नगर उपाध्यक्ष, 2014 में नगर अध्यक्ष तथा 2017 में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्य किया। उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा बालोद शहर का महामंत्री बनाया गया और वर्ष 2023 में भारतीय जनता पार्टी का शहर उपाध्यक्ष दायित्व दिया गया। अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

अध्यक्ष बनने पर राहुल सोनी ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलशन साहू सहित सभी वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, वे तन-मन से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगे और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप काम करेंगे।

नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल सोनी को जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!