Balod Times

होली से पहले अन्नदाताओं को बड़ी सौगात: 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि खातों में जारी

मोदी की गारंटी’ पर अमल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को दी होली की सौगात; 146 स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रम

बालोद,
होली पर्व से पहले छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश सरकार ने किसानों को उनकी उपज का देश में सर्वाधिक समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल देने की प्रतिबद्धता को निभाते हुए अंतर राशि का भुगतान एकमुश्त किसानों के खातों में अंतरित कर दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोदी की गारंटी’ के तहत यह राशि प्रदेश भर के किसानों को प्रदान की गई। 28 फरवरी को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों सहित कुल 146 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर इस ऐतिहासिक पहल को संपन्न किया गया।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र देशमुख ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद करते हुए, इस निर्णय को किसान हित में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों से किया गया वादा निभाया है, जिसके लिए जिला किसान मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया गया है।

होली से पहले खातों में राशि पहुंचने से किसानों में उत्साह का माहौल है और इसे सरकार की बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!