Balod Times

नशे में मदहोश मिलें चिपरा प्राइमरी स्कूल में प्रधान पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पकड़ा मामला, बीईओ से हुई शिकायत

स्प्राइट की बोतल में भरकर रखे थे शराब, पहले से थे नशे में, पहले भी आ चुकी उनकी शिकायत, हो चुका निलंबन

 

बालोद। डौंडी ब्लॉक के चिपरा कन्या प्राइमरी स्कूल में 24 जून को प्रधान पाठक सरजू राम शराब के नशे में पाए गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा योगेंद्र कुमार सिन्हा इस स्कूल में आकस्मिक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने यह मामला पकड़ा। उनके सामने प्रधान पाठक नशे में धुत नजर आए और उनके सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे पा रहे थे। टेबल पर खाली शराब की एक शीशी थी तो स्प्राइट की बोतल पर शराब भरा हुआ था। मौजूद ग्रामीणों ने भी कहा कि पहले भी वह ऐसी हरकत कर चुके हैं। विभागीय कार्रवाई भी हो चुकी है, निलंबन हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद हरकत नहीं सुधार रहे हैं। मंडल अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिन्हा ने उन्हें चेतावनी दी अगर आप इस तरह करेंगे तो बच्चों पर क्या असर पड़ेगा। नशे में धुत्त प्रधान पाठक कहने लगे मैं रिटायर हो चुका हूं। स्कूल में ऐसी आया था….। मैं बहुत पुराना प्रधान पाठक हूं। इस पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह गलत तरीका है। इस तरह शराब पीकर स्कूल मत आइए। उन्होंने तत्काल मोबाइल पर बीईओ से मौखिक शिकायत की फिर कार्यालय में लिखित शिकायत करने भी पहुंचे। शिकायत पत्र में उन्होंने कहा है कि सरजूराम ठाकुर, प्रधानपाठक शास प्रा.शा. चिपरा के द्वारा विद्यालय में शराब सेवन करते पाया गया है। दिनांक 24-06-2025 को प्रातः 11:00 बजे स्वयं मेरे द्वारा शास. प्रा.शा. चिपरा का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान शाला में कार्यरत दोनो शिक्षक उपस्थित थे। शालेय अवधि में सरजूराम ठाकुर, प्रधानपाठक शास प्रा.शा. चीपरा अपने कार्यालय/प्रधानपाठक कक्ष में एक स्प्राईड की बोतल में शराब को मिलाकर पी रहे थे। प्रधानपाठक से चर्चा करने पर शब्द भी लडखडा रहे थे एवं कक्ष में शराब की बदबू फैली थी। इसके पूर्व भी कई बार शाला में शराब सेवन किये जाने की शिकायते प्राप्त होती रही है एवं इसके पूर्व भी संबंधित प्रधानपाठक शराब सेवन के कारण निलंबित हो चुके है। निलंबन जैसी कार्यवाही के बाद भी इनके स्वभाव में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं हुआ है। शाला में अध्ययनरत बच्चों पर बुरा असर न पड़े इसे दृष्टिगत रखते हुए सरजूराम ठाकुर, प्रधानपाठक के विरुद्ध उचित अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग बीईओ से की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!