Skip to main content

Balod Times

झलमला में दो अलग-अलग कार्रवाई, चाकू लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार

बालोद टाइम्स 

बालोद। जिले में अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बालोद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना बालोद पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में धारदार हथियारों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को पहली कार्रवाई ग्राम झलमला सब्जी बाजार के पास की गई, जहां तुषार ठाकुर, पिता गिरधर ठाकुर, उम्र 18 वर्ष 4 माह, निवासी झलमला को लोहे के धारदार चाकूनुमा हथियार के साथ पकड़ा गया। उसके कब्जे से करीब 250 रुपये कीमत का हथियार बरामद हुआ।

वहीं दूसरी कार्रवाई बालोद-औराभाठा रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे की गई। यहां पुलिस ने धनेश्वर कुमार ठाकुर उर्फ राजा, पिता सूरज राम, उम्र 20 वर्ष, निवासी झलमला को प्लास्टिक मूठ लगे धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया। बरामद चाकू की अनुमानित कीमत 500 रुपये बताई गई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल दो धारदार हथियार जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 750 रुपये है।

बालोद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध हथियार लेकर सार्वजनिक स्थानों पर न घूमें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा अवैध हथियार संबंधी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!