बालोद टाइम्स
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने दो अलग-अलग स्थानों से धारदार चाकू के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि संत कबीर चौक और जोगी बंगला के पास दो व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा।
जब्त सामग्री और दर्ज अपराध
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 नग अवैध धारदार चाकू जप्त किए हैं। दोनों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है:
विशाल साहू के विरुद्ध अपराध क्रमांक 455/26 (धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट)
उज्ज्वल सिंह ठाकुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 456/26 (धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट)

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
विशाल साहू (22 वर्ष), पिता: सुमित साहू, निवासी: पंकज गार्डन के पास, पुरानी बस्ती, रायपुर।
उज्ज्वल सिंह ठाकुर (23 वर्ष), पिता: निर्मल सिंह ठाकुर, निवासी: आजाद चौक के सामने, खपराभट्ठी, रायपुर।
डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल के निर्देश पर चाकूबाजों, गुंडा-बदमाशों और आपराधिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखकर कार्रवाई की जा रही है। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर भय फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


