Skip to main content

Balod Times

बालोद जिले के एकमात्र ‘गौधाम’ का भर्रीटोला में भव्य शुभारंभ: जनपद सदस्य मंजू बैस और आशा आर्य ने किया लोकार्पण

बालोद टाइम्स 

भर्रीटोला (डौंडी)। बालोद जिले के डौंडी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत भर्रीटोला में जिले के एकमात्र ‘गौधाम’ का भव्य शुभारंभ किया गया। राज्य शासन एवं छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग से पंजीकृत कान्हा गोकुल समिति द्वारा संचालित इस गौधाम का लोकार्पण मुख्य अतिथि जनपद सदस्य व महिला एवं बाल विकास विभाग सभापति मंजू संजय बैस तथा विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य आशा आर्य के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के पूजन एवं गौ वंदना से हुई। इसके बाद अतिथियों ने फीता काटकर गौधाम का विधिवत उद्घाटन किया और गौ माता की पूजा-अर्चना कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। यह गौधाम जिलेभर की घुमंतू और निराश्रित गायों की देखरेख और सुरक्षा का प्रमुख केंद्र बनेगा।

प्रमुख अतिथियों के विचार

मंजू संजय बैस (जनपद सदस्य व सभापति):

“गौधाम केवल पशुओं के आश्रय का केंद्र नहीं है, बल्कि यह हमारी भारतीय संस्कृति, सेवा और मानवीय संवेदना का प्रतीक है। राज्य शासन के गौ संरक्षण के संकल्प को जनसहयोग से और मजबूती मिलेगी।”

आशा आर्य (जनपद सदस्य):

“निराश्रित गौवंश की सेवा हम सभी का नैतिक दायित्व है। भर्रीटोला में स्थापित यह गौधाम पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा और ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से यह अभियान आगे बढ़ेगा।”

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख व्यक्तित्व

लोकार्पण समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, समिति सदस्यों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही:

गौधाम व समिति पदाधिकारी: योगेश्वर यादव (जिला अध्यक्ष, गौधाम समिति बालोद), पोषण धनकर (अध्यक्ष, कान्हा गोकुल समिति), पुरुषोत्तम राजपूत, विनोद साहू।

स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण: नूतन कोठारी (उपसरपंच), तुलेश राम मड़ियारे (ग्राम पटेल), घनश्याम गुनेंद्र (पूर्व सरपंच), माखन कोठारी (पूर्व सरपंच), राजेश्वर राव किर्दत, दुर्गा प्रसाद तापड़िया, जनक चंद्राकर।

पशु चिकित्सा विभाग: डॉ. डी. के. सिहरे (उप संचालक), डॉ. अभिषेक मिश्रा (पशु चिकित्सक), डॉ. विश्वजीत दिल्लीवार (पशु चिकित्सक)।

अन्य गणमान्य नागरिक: जीवन देवांगन, साकेत वर्मा, श्रीमती प्रिति नायक, महिमा चक्रधारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण।

कार्यक्रम का सफल संचालन कान्हा गोकुल समिति द्वारा किया गया। समारोह के अंत में समिति के सदस्यों ने उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!