बालोद टाइम्स
बालोद। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत ने 7.8 प्रतिशत की शानदार GDP वृद्धि दर दर्ज की है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन और जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देशवासियों को बधाई दी है।
आर्थिक मजबूती और पीएम मोदी के नेतृत्व का प्रमाण: यशवंत जैन
भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि दुनिया भर में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी समस्याओं के बावजूद 7.8% की ग्रोथ हासिल करना भारत की मजबूत आर्थिक नींव का प्रमाण है। यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर और विकसित भारत’ के संकल्प को नई ऊर्जा देती है। बुनियादी ढांचे, विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) और उद्योग क्षेत्र में सरकार की दूरदर्शी नीतियों का असर अब साफ नजर आ रहा है।
140 करोड़ भारतीयों के परिश्रम का प्रतीक: चेमन देशमुख
मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि यह 7.8% की वृद्धि केवल एक आंकड़ा भर नहीं है, बल्कि यह देश के 140 करोड़ नागरिकों की मेहनत और भारत के बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतीक है। सही दिशा और ठोस नीतियों के दम पर भारत तेजी से ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।
दोनों नेताओं ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में देश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।


