Skip to main content

Balod Times

अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा के नवनिर्वाचित अर्थ मंत्री नारायण राठी का रायपुर में हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

बालोद टाइम्स

रायपुर: अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा में राष्ट्रीय अर्थ मंत्री (कोषाध्यक्ष) पद पर निर्वाचित होकर पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाले रायपुर के वरिष्ठ समाजसेवी नारायण राठी का छत्तीसगढ़ माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। रायपुर स्थित महेश छात्रावास के नटराज सभा कक्ष में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में प्रदेशभर से आए युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

मंच से नारायण राठी के अब तक के सामाजिक सफर और उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें बधाई दी गई।

देश की अर्थव्यवस्था में माहेश्वरी समाज का बड़ा योगदान: नारायण राठी

अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अर्थ मंत्री नारायण राठी ने समाज के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “माहेश्वरी समाज देश की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योगदान देने वाला समाज है। इस बात का उल्लेख गृह मंत्री अमित शाह ने भी जोधपुर के एक कार्यक्रम में मंच से किया था।”

उन्होंने आगे कहा कि समाज शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के क्षेत्रों में कई ट्रस्टों के जरिए बड़ी सहभागिता निभा रहा है। माहेश्वरी समाज युवाओं के नए व्यावसायिक विचारों (Startup ideas) को आगे ले जाने के लिए मंच और आर्थिक सहायता दोनों उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज को ऊंचाइयों पर ले जाने में युवाओं और महिला संगठन की सबसे बड़ी भूमिका होती है। युवाओं को समय की कीमत समझते हुए आधुनिक समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए।

टॉक शो: रायपुर में ‘नेचुरल आइसक्रीम’ की शुरुआत से सफलता तक का सफर

कार्यक्रम के दौरान युवा उद्यमी अशोक मूंदड़ा के संचालन में एक विशेष टॉक शो का आयोजन किया गया। इस टॉक शो में नारायण राठी ने अपने व्यापारिक अनुभवों को युवाओं के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि रायपुर जैसे शहर में ‘नेचुरल आइसक्रीम’ का आउटलेट शुरू करने के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन सही समय पर सही निर्णय और लक्ष्य के प्रति लगन के बल पर आज यह छत्तीसगढ़ की पहली पसंद बन चुकी है।

कार्यक्रम में गणमान्य जनों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर राठी, युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चांडक, महासचिव करण बूब, संगठन मंत्री धीरज भट्टड़, निवर्तमान राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री राजेश मंत्री, निवर्तमान महामंत्री राहुल राठी, सुरेश मुंधड़ा, उमेश राठी, राहुल गोयदानी, राहुल भूतड़ा, दिलीप कुमार, बंटी चाचा, अभिषेक तापड़िया, स्वराज लड्ढा, रोमिल राठी, दीपक झंवर, अतुल तावरी, अंशुल बिरला, राज बागड़ी, शिवन राठी, अमन बूब, सागर लाखोटिया और गौरव बागड़ी सहित प्रदेशभर के सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी छत्तीसगढ़ माहेश्वरी युवा संगठन के मीडिया प्रभारी राहुल भूतड़ा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!