बालोद टाइम्स
बालोद:
प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर बालोद शहर के होनहार युवा चिराग चांडक ने सीए (CA) फाउंडेशन परीक्षा में देश भर में शानदार सफलता हासिल कर पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। चिराग ने ऑल इंडिया लेवल पर 19वीं रैंक हासिल करने के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान (टॉपर) प्राप्त किया है।
उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से बालोद शहर सहित पूरे जिले और प्रदेशभर में हर्ष और उत्सव का माहौल है।
चांडक परिवार में छाई खुशी की लहर
बालोद के प्रतिष्ठित चांडक परिवार के सुपुत्र और श्रीमती सीमा-महेश चांडक के बेटे चिराग चांडक की इस उपलब्धि को उनकी अटूट मेहनत और शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिणाम माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर की इस कठिन परीक्षा में टॉप-20 के भीतर जगह बनाना और पूरे छत्तीसगढ़ में टॉप करना जिले के लिए एक गौरवपूर्ण पल है।
जिलेवासियों और गणमान्य नागरिकों ने दी बधाइयां
चिराग चांडक की इस सफलता पर बालोद शहर के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों, व्यापारियों और इष्ट-मित्रों ने चांडक परिवार को फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां दी हैं। सभी ने चिराग के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया है कि वे भविष्य में भी अपनी सफलता के परचम लहराते रहेंगे और प्रदेश का मान बढ़ाएंगे।
“कठिन परिश्रम और सही दिशा में की गई मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती—चिराग चांडक की इस सफलता ने बालोद के युवाओं को एक नया प्रेरणास्त्रोत दिया है।”

