Balod Times

वार्ड 12 बालोद में हुआ मितानिन दिवस पखवाड़ा का कार्यक्रम

बालोद । बालोद गंजपारा के वार्ड 12 में मितानिन दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मितानिनों ने स्थानीय युवा पार्षद सुमित शर्मा को आमंत्रित किया था। जहां मितानिनों ने उन्हें अपने द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों, स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों में उनकी भागीदारी के संबंध में जानकारी दी। मितानिन दीदियों के द्वारा अपने चहेते पार्षद सुमित शर्मा का तिलक अभिनंदन कर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान सुमित शर्मा ने सभी मितानिनों को उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि स्वास्थ्य की दिशा में उनकी सेवा सराहनीय है। वे घर-घर तक पहुंच रखकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी रखते हैं। मितानिन दीदियां गांव और शहर की प्रत्येक गलियों की वास्तविक स्वास्थ्य प्रहरी है। जो हर परिस्थिति में लोगों के जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ रखने का कार्य कर रहे हैं। कम मानदेय में भी समर्पण और सेवा भाव से काम करती है। जो वास्तव में सराहनीय और सम्माननीय है। प्रत्येक मोहल्ले में अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करती है। टीकाकरण से लेकर गंभीर बीमारियों की जांच तक वे समय समय पर स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर लोगों तक आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाती है। जिससे अनेक परिवारों को राहत मिल रही है। सुमित शर्मा ने मितानिनों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता का मजबूत आधार तैयार मितानिनों के द्वारा किया गया है। वह घर-घर जाकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देती है। बच्चों व महिलाओं की देखभाल करती है। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने में भी मदद करती है। यह सेवा भावना समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादाई है । सरकार को ऐसे सेवा भावी मितानिनों के मानदेय राशि में वृद्धि को लेकर भी पहल करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार मितानिन स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को क्रियान्वयन करते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन,स्वच्छता अभियान और विभिन्न बीमारियों की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाती है। कम मानदेय के बावजूद में सेवा को अपना कर्तव्य और दायित्व मानती हैं और यह मितानिन पखवाड़ा कार्यक्रम उनके मनोबल को और बढ़ाता है। इस दौरान प्रमुख रूप से छवी सार्वा सहित अन्य मितानिन दीदियां मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!