Balod Times

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर निरीक्षक रविशंकर पांडेय ने लगाई लगाम

लापरवाही बरतने वालों पर चल रही सख्ती से कार्यवाही

बालोद। बालोद जिले में इन दिनों यातायात प्रभारी के रूप में निरीक्षक रवि शंकर पांडेय पदस्थ हैं। जो पहले बालोद थाना के भी प्रभारी रह चुके हैं। इसके अलावा अन्य थानों की कमान भी वे संभाल चुके हैं। उनके नेतृत्व में यातायात की पुलिस लगातार सक्रियता से कार्रवाई कर रही है और लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ लापरवाही बरतने वालों पर भी सख्ती बरती जा रही है। जिसके चलते लापरवाही बरतने वालों के बीच खौफ भी बना हुआ है तो वहीं जागरूक होकर लोग ट्रैफिक नियमों का पालन भी कर रहे हैं। बढ़ती सड़क दुर्घटना को देखते हुए लगातार एसपी के निर्देशन में यातायात प्रभारी रवि शंकर पांडेय अपनी पूरी टीम के साथ संवेदनशील दुर्घटना के हॉटस्पॉट स्थलों पर जाकर कैसे इसकी रोकथाम की जा सके, लोगों को कैसे अवेयर कर सके, इस दिशा में काम कर रहे हैं। उनके द्वारा विभिन्न स्कूलों और कॉलेज में जाकर छात्रों को यातायात सहित अन्य अपराधों के प्रति भी सचेत किया जा रहा है। लोगों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। जन चौपाल के माध्यम से भी यह पहल जारी है। सड़क दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि को देखते हुए यातायात पुलिस की भूमिका अहम होती है ताकि लोगों को अवेयर कर सके और दुर्घटनाओं को रोककर उनकी जान बचाई जा सके। यातायात प्रभारी के रूप में कमान संभाल रहे रवि शंकर पांडेय के कुशल नेतृत्व में पूरी टीम इस दिशा में गंभीरता के साथ जुटी हुई है और यही वजह है कि समय-समय पर उनके द्वारा अभियान चला कर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई भी की जाती है। तो वही लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।

फैक्ट फ़ाइल में देखिए हाल फिलहाल के कार्रवाई के आंकड़े

12 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश करने पर 1,35,000 रू. किया गया अर्थदण्ड।

 

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 199 वाहन चालकों पर भी किया गया 60,200रू. की चालानी कार्यवाही।

11 वाहन चालकों का लायसेंस 06 माह के लिए एवं एक शराबी वाहन चालक द्वारा द्वितीय बार शराब पीकर वाहन चलाते पाएं जाने से हमेशा के लिए किया जाएंगा लायसेंस निलंबित।

 

यातायात पुलिस बालोद द्वारा शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाने की लगातार की जा रही अपील।

एसपी के निर्देशन और मार्गदर्शन में चल रहा अभियान

पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद श्री देवांश सिंह राठौर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले एवं दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
बीते दिनों इस अभियान के दौरान विशेष तौर पर शाम के समय शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 12 शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी वाहन चालकों को कुल 1,35,000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 11 वाहन चालकों का लायसेंस 06 माह के लिए निलंबन करने एवं एक शराबी वाहन चालक द्वारा द्वितीय बार शराब सेवन कर वाहन चलाते पाएं जाने से हमेशा के लिए लायेंसस निलंबन की कार्यवाही परिवहन विभाग को पत्र प्रेषित कर किया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 199 वाहन चालकों पर भी कार्यवाही कर 60,200रू. की चालानी कार्यवाही किया गया है।

 

यातायात पुलिस बालोद ने की है ये अपील

लगातार वाहन चालको से अपील किया जा रहा है की शराब सेवन कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए अपने तथा अन्य व्यक्तियों की जान जोखिम में न डाले। हमेशा यातायात नियमों का पालन करे। आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!