Balod Times

श्रीराम ट्रॉफी दूसरा सेमीफाइनल सुपर ओवर तक चला रोमांच, विदर्भ ने बिहार को हराकर फाइनल में बनाई जगह, आज खेला जायेगा फाइनल मैच

डौंडीलोहारा–  डौंडीलोहारा  में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में आयोजित श्रीराम ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को बिहार बनाम विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला गया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में यह मुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांच से भरा रहा और सुपर ओवर में जाकर तय हुआ।

विदर्भ की पारी

टॉस जीतकर विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 50 रन तक 5 विकेट गंवा दिए। इसके बाद छठे विकेट के लिए पार्थ और वैभव साहू के बीच 92 रनों की शानदार साझेदारी हुई।
वैभव साहू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए।
दिग्विजय ने 25 रनों का अहम योगदान दिया।
निर्धारित 25 ओवर में विदर्भ ने 9 विकेट खोकर 198 रन बनाए।

बिहार की पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम की शुरुआत भी लड़खड़ाई और तीन बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद चौथे विकेट के लिए गोलू मिश्रा और गोपी कृष्णन के बीच 99 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।
गोलू मिश्रा ने 77 रन
गोपी कृष्णन ने 42 रन बनाए।
बिहार की टीम भी 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी और मुकाबला टाई हो गया।

सुपर ओवर का रोमांच

सुपर ओवर में बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 रन बनाए और विदर्भ को 14 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में विदर्भ ने एक विकेट खोकर 14 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया और फाइनल का टिकट कटाया।

मैन ऑफ द मैच

वैभव साहू (विदर्भ) को 61 रनों की शानदार पारी और सुपर ओवर में जीत दिलाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार नगर पंचायत अध्यक्ष लाल नीवेंद्र, टीकाम संस्था अध्यक्ष मोहन निषाद, उपाध्यक्ष जसराज शर्मा एवं दिनेश टाक ने प्रदान किया।

कमेंट्री व तकनीकी टीम

कमेंट्री: अनिल चोपड़ा, महेश कुमार देवांगन
स्कोरर: इश्हाक हुसैन, फरीद सिद्दीकी, अजय छेदाम

फाइनल मुकाबला

21 दिसंबर को फाइनल मैच मुंबई बनाम विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला जाएगा।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी धीरेन टाक ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!