बालोद। गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम परिसदा (डंगनिया) में साहू परिवार में जन्मोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गायक हिरेश सिन्हा एवं जीतेश्वरी सिन्हा की रामायण प्रस्तुति का कार्यक्रम 1 जनवरी गुरुवार को रात्रि 8 बजे से रखा गया है। बनवाली राम साहू और उनकी पत्नी रानी साहू को द्वितीय पुत्र रत्न के प्रति के अवसर पर यह आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें आयोजक साहू परिवार ने समस्त ग्राम वासियों सहित आसपास के लोगों को आयोजन का आनंद उठाने और रामायण से सीख लेकर जीवन सफल बनाने की अपील की है।
परसेदा में हिरेश सिन्हा की रामायण प्रस्तुति 1 जनवरी को

