श्रद्धा, सेवा और संकल्प का संगम: महावीर गौशाला बालोद में हर्षोल्लास से मना मकर संक्रांति पर्व
बालोद। स्थानीय महावीर गौशाला एवं अनुसंधान केंद्र, बालोद में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार’ के सामूहिक गायन से हुआ, जिसके पश्चात गौ-माता का विधिवत पूजन कर उन्हें गुड़ खिलाया गया।…

