Skip to main content

Balod Times

दल्ली राजहरा: वार्ड क्रमांक 08 में बड़े नाले की हुई सफाई, राहगीरों और वार्डवासियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी व अध्यक्ष का जताया आभार

बालोद टाइम्स 

दल्ली राजहरा। वार्ड क्रमांक 08 (राम मंदिर वार्ड) के सामने स्थित बड़े नाले की सफाई का कार्य मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से पूरा करा लिया गया है। लंबे समय से सफाई न होने के कारण नाले में झाड़ियां, पेड़-पौधे और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

मामले की गंभीरता और जनता की समस्या को देखते हुए वार्ड क्रमांक 08 के जनसेवक स्वप्निल तिवारी ने तत्काल इस विषय से नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष तोरणलाल साहू एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) श्रीमती सीमा बक्सी के समक्ष स्थिति रखते हुए त्वरित सफाई की मांग की थी।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका की स्वच्छता टीम ने मौके पर पहुंचकर नाले की मुकम्मल सफाई कराई और जल निकासी के मार्ग को दुरुस्त किया।

त्वरित कार्रवाई पर खुशी जताते हुए जनसेवक स्वप्निल तिवारी एवं वार्ड क्रमांक 08 के समस्त नगरवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरणलाल साहू तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सीमा बक्सी का हृदय से आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!