बालोद टाइम्स
बालोद:
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) शहर मंडल बालोद के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कड़ा विरोध जताया गया है। भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष राहुल सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 05 नवंबर 2026 को थाना बालोद पहुंचकर इस मामले में लिखित शिकायत ज्ञापन सौंपा और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की।

सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा का हो सम्मान: राहुल सोनी
इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर आसीन प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग कतई स्वीकार्य नहीं है।
भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष राहुल सोनी ने ज्ञापन सौंपने के दौरान कहा, “सार्वजनिक जीवन में सभी राजनेताओं और व्यक्तियों को भाषा की मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों का पूर्ण सम्मान करना चाहिए। प्रधानमंत्री के विरुद्ध की गई इस प्रकार की टिप्पणियां समाज में गलत संदेश देती हैं।” भाजयुमो ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द कानूनी कदम उठाने की मांग की है।

प्रमुख रूप से ये कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर खान, भाजयुमो जिला मंत्री आशुतोष कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव, एल्डरमैन जागेश्वर ढीमर, टेशांत देशमुख, विराट राजपूत, जीत यादव, भाजयुमो महामंत्री कमल बजाज, तुषार ढीमर, अमित बिसाई, अंश योगी, चित्रांश देशमुख, यश राजपूत, योगु ठाकुर, गौतम माधवानी समेत बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

