Skip to main content

Balod Times

गुण्डरदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में अवैध शराब बेचते 52 वर्षीय परमांनद डहरे गिरफ्तार, 30 पौवा शराब जब्त

बालोद टाइम्स 

बालोद / गुण्डरदेही। बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकौसा में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी ने अपने घर को ही अवैध शराब बिक्री का अड्डा बना रखा था। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से डमी ग्राहक भेजकर पहले खरीद की पुष्टि की, इसके बाद दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे दिया कार्रवाई को अंजाम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिकौसा निवासी परमांनद डहरे अपने मकान में अवैध रूप से देशी शराब रखकर बेच रहा है।

सूचना की सटीकता जांचने के लिए पुलिस ने एक डमी ग्राहक तैयार किया और उसे पहचान के लिए 100 रुपये का अंकित नोट देकर शराब खरीदने भेजा। डमी ग्राहक द्वारा शराब खरीदकर बाहर आते ही पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के घर पर छापा मारा।

बरामद सामग्री एवं जप्ती:

अवैध शराब: नीले-आसमानी रंग के थैले से 30 पौवा ‘शोले देशी प्लेन’ शराब (कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत 2,400 रुपये)।

नगदी: शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपये और डमी ग्राहक को दिया गया 100 रुपये का पहचानयुक्त नोट।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी परमांनद डहरे (52 वर्ष), पिता स्व. मायाराम डहरे, निवासी ग्राम सिकौसा के विरुद्ध थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 373/26 दर्ज कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना और एसडीओपी गुण्डरदेही श्रुति सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

इस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि शंकर पांडेय, पीएसआई धनेश्वर कंवर, आरक्षक पंकज तारम, यशवंत देशमुख और महिला आरक्षक कमलेश्वरी साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!