बालोद टाइम्स
दल्लीराजहरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत दल्लीराजहरा में विभिन्न रचनात्मक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्थानीय सेजस (स्वामी आत्मानंद) स्कूल के बच्चों के लिए एक भव्य चित्रकला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने बच्चों को चित्रकला सामग्री वितरित कर इस रचनात्मक गतिविधि के लिए प्रेरित किया था। कार्यक्रम के अगले चरण में बच्चों द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट चित्रों का अवलोकन व निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात सभी प्रतिभागी बच्चों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

बच्चों को दी गई सेवा संकल्प अभियान की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने बच्चों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों से कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है, जिसके तहत ही इस चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है।
इसके साथ ही उन्होंने 17 सितंबर को आयोजित हुए ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर नगरवासियों ने अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रेषित किया था।
वरिष्ठ जन व शिक्षक रहे मौजूद
कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ गणमान्य नागरिक और शिक्षक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से:
मनोज दुबे (उपाध्यक्ष, नगर पालिका)
रमेश गुजर (मंडल महामंत्री व SMDC अध्यक्ष)
भारती साहू (अध्यक्ष, शाला प्रबंधन समिति)
बॉबी छतवाल (पूर्व नेता प्रतिपक्ष)
स्वाधीन जैन, निर्मल पटेल (पार्षद वार्ड 11)
तरुण साहू (पार्षद वार्ड 15)
प्रमोद रात्रे (पार्षद वार्ड 25)
जयदीप गुप्ता, आशीष लालवानी, विजय भान सिंह, मनन गुप्ता
इसके अलावा विभिन्न पालकगण एवं सेजस स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अंत में अतिथियों ने बच्चों को भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।


