Balod Times

अक्टूबर से फरार दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार, नक्सल प्रभावित इलाके में छिपा था

बालोद। एसपी के निर्देशन,एएसपी के मार्गदर्शन , एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर, एसडीओपी गुरूर बोनिफास एक्का के पर्वेक्षण में थाना बालोद के अपराध मे दुष्कर्म के आरोपी हिमांशु सिन्हा को थाना तोंगपाल जिला सुकमा से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को थाना बालोद में शिकायत दर्ज कराया गया था कि एक महिला के साथ आरोपी हिमांशु सिन्हा निवासी गोटाटोला मानपुर के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण किया गया है। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 432/25 धारा 69 बी एन एस, SC,ST एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस द्वारा लगातार उसका पातासाजी किया जा रहा था। आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। आरोपी के गिरफ्तारी हेतु थाना बालोद व साइबर सेल टीम को लगाया गया था। टीम द्वारा लगातार आरोपी हिमांशु सिन्हा को चिन्हांकित जगह पर पता किया गया। लेकिन वह अपने घर मोहला मानपुर में नहीं था। टीम द्वारा तकनीकी डाटा और मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी हिमांशू सुकमा क्षेत्र में कहीं छिपा है।

सूचना पर थाना बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा व साइबर सेल प्रभारी टीम के साथ दरभा झीरम होते हुए थाना तोंगपाल जिला सुकमा पहुंच कर लोकल पुलिस की मदद से आरोपी हिमांशु सिन्हा को जो वहां किसी परिचित के घर लुक छिप कर रह रहा था, उसे पकड़ कर जिला बालोद लाया गया। आरोपी हिमांशु सिन्हा की गिरफ्तारी में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक भोप सिंह साहू, राहुल मनहरे ,विपिन गुप्ता, आकाश सोनी,पूरन प्रसाद, मिथलेश यादव, संजय सोनी ,मनीष राजपूत थाना बालोद का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!