Balod Times

जगन्नाथपुर में फिर सामने आया तंत्र-मंत्र का मामला, खेत और कोठार में मिला नींबू बंधन के साथ झंडा,अनहोनी की आशंका

बालोद । आधुनिकता और वैज्ञानिकता के दौर में भी लोग टोना टोटका आदि पर विश्वास करते हैं। जहां लोगों को इसी आस्था और अंधविश्वास के चलते तंत्र मंत्र जादू टोने के नाम से बेवकूफ भी बनाया जाता है तो लाखों की ठगी तक भी हो जाती है। तंत्र-मंत्र के मामले में विगत कुछ महीने से बालोद जिले का जगन्नाथपुर गांव चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां पहले मुसलमान जीजा और साले द्वारा गड़ा धन दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी का मामला सामने आया था। तो वही ताजा मामला एक किसान के खेत और कोठार में तंत्र-मंत्र से जुड़े सामान का मिलना है। किसान डोमन साहू के खेत और आबादी पारा में स्थित कोठार में सोमवार को सुबह तंत्र-मंत्र से संबंधित सामान मिला है। पैरावट के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा नींबू काटकर बंधन पूजा आदि किया जाना प्रतीत हो रहा है। इस बात की जानकारी उन्होंने ग्राम सरपंच और ग्राम विकास समिति अध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख लोगों को दी। उन्होंने कहा कि इस तरह से तंत्र-मंत्र कर हमें डराने का प्रयास किया रहा है। हमें किसी अनहोनी की आशंका होने लगी है। इसके पीछे जरूर गांव के किसी ने किसी व्यक्ति का हाथ है। इस घटना से ग्रामीणों में भी दहशत है कि गांव के देवी देवता का कहीं कुछ बिगाड़ न कर दे। गांव में किसी तरह की अनहोनी ना हो जाए। फिलहाल मामला पुलिस में सूचना देने योग्य न होने के कारण ग्रामीण अपने स्तर पर बैगा और अन्य माध्यम से इसका समाधान निकालने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!