Balod Times

जिले का एक मात्र उद्योग सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ने से भरी सैकड़ो गाड़ियो का लगा जाम ,,,प्रबंधन की लापरवाही से किसान परेशान ,,,पूर्व विधायक भैया राम ने लगाई जमकर फटकार, देखे विडिओ

बालोद – बालोद जिले का एक मात्र उद्योग मां दंतेश्वरी मइया सहकारी शक्कर कारखाना में क्रसिंग सीजन 2025 -26 के लिए कुछ दिन पहले ही जिला प्रशासन ने पूजा कर कारखाना चालू किया था जहां किसान अपना गन्ना बेचने लाने लगे मगर पिछले 4 दिन से किसानों की गन्ने की गाड़ी खाली नहीं हो पाई है,,,,सैकड़ों गाड़ियों का जाम कारखाना परिसर में लग गया है,,,,किसान गन्ना गाड़ी खाली नहीं होने से अब आक्रोशित नजर आ रहे है,,,,उनका कहना है कि कारखाना प्रबंधन से बात हुई तो बताए कारखाना को पूरा चेक करने एक बार और इंजीनियर आयेगा। उसके आते ही कारखाना चालू किया जाएगा, ,मगर अब सवाल उठाता है कि जब प्रबंधन की तैयारी पूरी नहीं थी तो किसानों को गन्ना क्यों मंगाया।

पूर्व विधायक की चेतावनी

मौके पर भैया राम सिन्हा किसानों से मिलने पहुँचे और प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने किसानों की समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि देरी हुई तो आंदोलन और तेज होगा।

विधायक संगीता सिन्हा ने कहा

वही पूरे मामले में विधायक संगीता सिन्हा ने भी प्रशासन और प्रबंधन पर जमकर भड़ास निकाली और कहा कि अगर किसानों की समस्या जल्द हल नहीं हुई तो सड़क की लड़ाई लगी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!