बालोद टाइम्स
दल्ली राजहरा (बालोद)। शहर एवं आसपास के समूचे अंचल के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि दल्ली राजहरा के समर्पित गौ सेवक, जो निस्वार्थ भाव से तन, मन और धन से निःशुल्क गौ सेवा में जुटे हुए हैं, उन्हें छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के गरिमामय अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
जनप्रतिनिधियों व उच्च अधिकारियों के करकमलों से मिला सम्मान
राज्योत्सव के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री भोजराज नाग, बालोद जिला कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, बालोद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी एवं दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण साहू जी के करकमलों द्वारा गौ सेवकों को सम्मानित किया गया।
निःस्वार्थ गौ सेवा समाज के लिए प्रेरणादायी
इस भव्य सम्मान समारोह के दौरान मंच पर मौजूद अतिथियों व उच्च अधिकारियों ने दल्ली राजहरा के गौ सेवकों की अदम्य सेवाभावना और निस्वार्थ समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि “बिना किसी स्वार्थ के बेजुबान मवेशियों और गौ माता की सेवा करना समाज के लिए एक अत्यंत प्रेरणादायी और अनुकरणीय कार्य है।”
शहरभर से बधाईयों का तांता
गौ भक्त श्री अमर लालवानी एवं उनकी पूरी टीम को राज्योत्सव के मंच से यह गौरवशाली सम्मान प्राप्त होने पर दल्ली राजहरा नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है। शहरवासियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अमर लालवानी और उनकी समर्पित टीम को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

