Skip to main content

Balod Times

देश में अराजकता और वोट चोरी के खिलाफ कल कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी कांग्रेस, मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग

बालोद टाइम्स

​रायपुर/छत्तीसगढ़: मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोलने जा रही है। देश में एसआईआर (SIR), वोट चोरी, पार्टी लूट, सांसद-विधायकों की खरीद-फरोख्त और लोकतांत्रिक संस्थाओं के कथित दुरूपयोग से उपजे अराजकता के माहौल के विरोध में कांग्रेस पार्टी कल देशभर में जिला कलेक्टर कार्यालयों (कलेक्ट्रेट) का घेराव करेगी।

​इस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के तहत छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस बड़े पैमाने पर कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी में है। पार्टी की मुख्य मांग मुख्य चुनाव आयुक्त की तत्काल बर्खास्तगी और उनकी गिरफ्तारी की है।

​दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होगा शक्ति प्रदर्शन

​छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत के नेतृत्व में यह बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू समेत पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

​लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई: कांग्रेस

​कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि वर्तमान सरकार में लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार किया जा रहा है। जनादेश को चोरी कर विपक्षी सरकारों और दलों को तोड़ा जा रहा है, जिससे आम जनता का भरोसा संवैधानिक संस्थाओं से उठ रहा है। इसी के विरोध में पार्टी सड़कों पर उतरकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!