Balod Times

14 महीने में 68 मोबाइल चोरी : NSUI ने देवेंद्र साहू के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन, CCTV बंद होने पर प्राचार्य बोले – “जानकारी नहीं”

बालोद
शहर के शासकीय महाविद्यालय में पिछले 14 महीनों में 68 मोबाइल चोरी होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से छात्रों में आक्रोश व्याप्त है।

इसी मुद्दे को लेकर NSUI बालोद ने देवेंद्र साहू के नेतृत्व में महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महाविद्यालय परिसर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।
छात्रों का आरोप है कि महाविद्यालय में लगे CCTV कैमरे लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिसके कारण चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हो पा रहा है। कक्षाओं, परीक्षा हॉल और परिसर से लगातार मोबाइल गायब होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

NSUI पदाधिकारियों ने कहा कि 14 महीनों में 68 मोबाइल चोरी होना प्रशासन की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। यदि समय रहते CCTV कैमरे चालू किए जाते और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती, तो ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती थी।

जब इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य से चर्चा की गई तो उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में चोरी की घटनाओं की जानकारी होने से इनकार किया। प्राचार्य का कहना था कि उन्हें मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है।

NSUI ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही CCTV चालू कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और चोरी की घटनाओं की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!