Skip to main content

Balod Times

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कानून-व्यवस्था, आबकारी और महिला सुरक्षा पर कसा शिकंजा; 40 से अधिक लोगों पर वैधानिक कार्रवाई

बालोद टाइम्स

बालोद। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए बालोद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन और समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई पूरी की गई।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

जिले में शांति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर शिकंजा कसा है:

धारा 170 BNSS: के तहत कुल 15 प्रकरण दर्ज कर 15 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

धारा 126, 135(3) BNSS: के तहत 21 प्रकरण दर्ज कर 25 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कदम उठाया गया है।

आबकारी एक्ट के तहत 7 गिरफ्तार

अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने आबकारी एक्ट के अंतर्गत 07 प्रकरण दर्ज किए हैं। इसमें 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

महिला एवं बालिका सुरक्षा पर विशेष जोर

बालोद पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। महिला संबंधी दर्ज मामलों में:

अपहरण के 02 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिसमें एक 18 वर्ष 6 माह की युवती के गुम होने और एक 17 वर्ष 1 माह की नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला शामिल है। पुलिस इन मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर रही है।

बालोद पुलिस की अपील

“आम नागरिक जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अवैध शराब, संदिग्ध गतिविधियों, या महिलाओं-बालिकाओं से संबंधित किसी भी उत्पीड़न की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय पर वैधानिक कार्रवाई की जा सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!