देर रात खेरूद गांव में लगी आग से लाखों का नुकसान, सीसीटीवी हार्ड डिस्क भी जली — पुलिस कर रही डेटा रिकवर
ब्रेकिंग न्यूज़ | बालोद
बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेरूद में एक किसान के खलिहान में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आगजनी की इस घटना में खलिहान में रखे 3 महिंद्रा ट्रैक्टर, एक स्विफ्ट कार और लगभग 160 बोरी धान जलकर पूरी तरह खाक हो गए।
जानकारी के अनुसार यह सभी सामान कृषक राजेश यदु के खलिहान में रखा हुआ था। देर रात अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। आग की चपेट में आने से सीसीटीवी का हार्ड डिस्क भी जल गया, जिससे घटना का कारण पता लगाना मुश्किल हो गया है।
सूचना मिलने पर गुण्डरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी हार्ड डिस्क को कब्जे में लेकर डेटा रिकवर करने की प्रक्रिया शुरू की है। डेटा रिकवर होने के बाद ही आग लगने के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

