Skip to main content

Balod Times

बालोद में सजेगा श्रीराम कथा का भव्य मंच: 21 अगस्त से तीन दिवसीय ‘मानस तिहार सावन महोत्सव’ का आयोजन

बालोद टाइम्स 

बालोद। पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर बालोद के ग्राम बालोद, कुंदरू पारा वार्ड में तीन दिवसीय भव्य ‘मानस तिहार सावन महोत्सव 2026’ का आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक व सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन श्री आराधना बालिका मानस परिवार एवं समस्त कुंदरू पारा वार्ड वासियों के संयुक्त तत्वावधान में 21 से 23 अगस्त (शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार) तक किया जाएगा।

21 अगस्त को भव्य कलश यात्रा से होगी शुरुआत

महोत्सव के प्रथम दिन, 21 अगस्त (शुक्रवार) को शाम 4:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना एवं सुमरनी की जाएगी। उद्घाटन दिवस पर मेजबान श्री आराधना बालिका मानस परिवार (कुंदरू पारा, बालोद) द्वारा श्रीराम कथा की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।

प्रदेश की विख्यात मानस मंडलियां बिखेरेंगी भक्ति रस

महोत्सव के द्वितीय एवं तृतीय दिवस (शनिवार व रविवार) को प्रदेश की चुनिंदा एवं प्रसिद्ध मानस मंडलियों द्वारा मानस गान एवं प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र पर व्याख्यान दिया जाएगा।

प्रमुख प्रतिभागी मंडलियां:

बरखा रानी मानस परिवार – बगोडार (कांकेर)

श्री राम रंग मानस परिवार – खल्लारी (जिला महासमुंद)

प्रज्ञा मानस दर्शन – मरोद (कुरूद)

दीप ज्योति बालिका मानस परिवार – धनोरा

रिद्धि सिद्धि बालिका मानस परिवार – सेमरा

शिव शक्ति मानस परिवार – खमरिया (धमतरी)

पारसमणी मानस परिवार – पुरानी बस्ती (रायपुर)

शिव गंगा मानस परिवार – तौरेंगा (गरियाबंद)

श्रद्धा सुमन मानस परिवार – उतई

श्री राम मानस परिवार – मोतीनपुर

करुणा में महिला मानस परिवार – उमरगांव (सिहावा, नगरी)

आयोजकों की अपील:

आयोजक समिति ‘श्री आराधना बालिका मानस परिवार’ व समस्त वार्ड वासियों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर श्रीराम कथा के श्रवण एवं दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करने का भावभीना आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!