Skip to main content

Balod Times

बेस्ट क्रिएटिव अवार्ड 2026: गुण्डरदेही में बालोद के पत्रकारों और क्रिएटर्स का सम्मान, करण सोनी व दीपचंद यादव को मिला उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान

बालोद टाइम्स

गुण्डरदेही (बालोद)। पत्रकारिता की विश्वसनीयता और डिजिटल क्रिएशन की रचनात्मकता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से गुण्डरदेही में ‘बेस्ट क्रिएटिव अवार्ड 2026’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में बालोद जिले के पत्रकारों, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जहां विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही प्रतिभाओं को एक साझा मंच पर सम्मानित किया गया।
समारोह में बालोद जिले के लगभग 60 सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इनफ्लुएंसर्स ने हिस्सा लिया। डिजिटल माध्यमों व सोशल मीडिया पर उनके रचनात्मक कंटेंट और सकारात्मक प्रयासों के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल पत्रकारों का भी मंच पर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बालोद टाइम्स के जिला संवाददाता करण सोनी एवं दीपचंद यादव को सम्मानित किया गया। दोनों पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके जमीनी स्तर के पत्रकारिता कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी जसवंत सिन्हा रहे। उनके इस प्रयास ने पारंपरिक पत्रकारिता और आधुनिक डिजिटल मीडिया से जुड़े रचनाकारों को एक ही मंच पर लाने का काम किया।
बदलते दौर में सोशल मीडिया जहां जनसंवाद का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है, वहीं जमीनी पत्रकारिता जनहित के मुद्दों और समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में अहम भूमिका निभा रही है। ऐसे में पत्रकारों, क्रिएटर्स और इनफ्लुएंसर्स का एक साथ सम्मानित होना आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!