Balod Times

भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख की नई कार्यकारिणी घोषित, युवाओं के साथ अनुभवी नेताओं को मिली जगह, मिठाई खिलाकर बांटी गई खुशियां

बालोद । बालोद जिला भाजपा में अध्यक्ष चेमन देशमुख की नई कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। इसमें जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ युवा कार्यकर्ताओं को भी जगह दी गई है। नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ जिला भाजपा कार्यालय जुंगेरा में मिठाई बांटकर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर सभी ने जिला अध्यक्ष को उनकी कार्यकारिणी के लिए बधाई दी और आगे भाजपा संगठन की मजबूती और विधानसभा चुनाव पर विशेष ध्यान देने की तैयारी के साथ रणनीति बनाई गई।

ऐसे हुई है घोषणा

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , एवं भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के अनुमोदन उपरांत भाजपा जिला पदाधिकारी गण की घोषणा हुई है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने जिला बालोद के भाजपा पदाधिकारियों की घोषणा के पश्चात प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के अनुमोदन पश्चात सह कोषाध्यक्ष मनीष झा, कार्यालय मंत्री विनोद जैन मीडिया प्रभारी कमल पनपलिया सहित अन्य घोषणा किया है ।घोषित कार्यकारिणी में जिला स्तर के 19 पदाधिकारी, 52 कार्यकारिणी सदस्य, 65 स्थायी आमंत्रित सदस्य, तथा 13 विशेष आमंत्रित वरिष्ठ सदस्य शामिल किए गए हैं।

घोषित प्रमुख पदाधिकारी निम्नानुसार हैं:

जिला महामंत्री: राकेश “छोटू” यादव और सौरभ लुनिया हैं ।जिला कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे हैं। जिला उपाध्यक्ष में टीनेश्वर बघेल,ठाकुर राम चंद्राकर,कौशल साहू, भुनेश्वरी ठाकुर,पवन सोनबरसा शामिल हैं। इसी तरह जिला मंत्री में सुरेन्द्र देशमुख,सोमेश सोरी,प्रेम साहू, चन्द्रलता साहू, पूजा यादव, निशा योगी शामिल हैं। जिला प्रवक्ता जितेन्द्र साहू बनाए गए। सह-कोषाध्यक्ष मनीष झा,कार्यालय मंत्री, विनोद जैन,मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया होंगे। इसी तरह विशेष आमंत्रित सदस्य में भोजराज नाग, प्रीतम साहू, वीरेंद्र साह, कुमारी बाई,यशवंत जैन, पवन साहू, राकेश यादव , कृष्णकांत पवार, यज्ञदत्त शर्मा, देवलाल ठाकुर, लेखराम साहू, अभिषेक शुक्ला, तारिणी चंद्राकर शामिल किए गए हैं

क्या बोले जिला अध्यक्ष

जिला अध्यक्ष श्री देशमुख ने कहा कि यह कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत करने एवं पार्टी की नीति, कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने में प्रभावशाली भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारी को मिलजुल कर काम करने और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!