Balod Times

महिला को झांसे में लेकर चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात व बाइक जप्त

बालोद/देवरी – ग्राम हरदी निवासी एक महिला को अपने बातों के झांसे में लेकर स्वयं को दूर का रिश्तेदार बताकर घर में प्रवेश कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगद रकम चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल होंडा साइन जप्त की गई है।

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग श्री रामगोपाल गर्ग, श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला बालोद श्री योगेश पटेल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री बोनीफांस एक्का (अनुविभाग बालोद) के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में हो रही छोटी-बड़ी चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई।

थाना प्रभारी देवरी निरीक्षक राकेश ठाकुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थिया दिनांक 25.12.2025 को अपने खेत की ओर जा रही थी, तभी एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आया और उससे उसके मायके व मां के मामा गांव के बारे में पूछताछ करने लगा। जानकारी मिलने पर आरोपी ने स्वयं को उसका दूर का रिश्तेदार बताते हुए भरोसा जीता और उसे विश्वास में लेकर उसके घर के अंदर प्रवेश किया। घर के बेडरूम में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगद रकम चोरी कर फरार हो गया।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक 194/25, धारा 305, 331(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तारी एवं जप्ती

प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी के दौरान संदेही नारायण बंजारे उर्फ मुकरी को पकड़कर थाना देवरी लाया गया। गवाहों के समक्ष पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया तथा चोरी का माल अपनी मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखना बताया।

आरोपी की निशानदेही पर निम्नलिखित सामान जप्त किया गया—

  • एक जोड़ी सोने के टॉप्स
  • एक जोड़ी सोने की एयर रिंग
  • एक नग सोने का मंगलसूत्र
  • 06 नग सोने के गोल दाने
  • 02 नग सोने का मराठी लॉकेट
  • 04 नग सोने के गोल दाने
  • 02 जोड़ी चांदी की पायल
  • 01 जोड़ी चांदी की बचकानी पायल
  • 01 नग चांदी का करधन (पुराना इस्तमाली)

कुल कीमत: ₹1,50,500/-

साथ ही चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल होंडा एसपी साइन क्रमांक CG-08-AS-7874, अनुमानित कीमत ₹60,000/- भी जप्त की गई।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना अर्जुन्दा, रनचिराई, गुंडरदेही, सनौद एवं बालोद क्षेत्रों में चोरी एवं धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी को दिनांक 19.01.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी का विवरण

नाम: नारायण बंजारे उर्फ मुकरी
पिता: स्व. देवनंदन बंजारे
उम्र: 57 वर्ष
निवासी: दानीटोला, सतनामीपारा, वार्ड नं. 16, धमतरी
थाना/जिला: धमतरी

सराहनीय भूमिका

इस संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राकेश ठाकुर, सउनि रामप्रसाद गजबिहे, प्रधान आरक्षक प्रेमसागर कंवर, आरक्षक दिलीप बर्मन, संतोष खुटेल एवं शशी साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!