बालोद टाइम्स
बालोद। बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी प्रशांत (वाला) बोकडे ने बालोद जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) IPS श्री गंगाराम चौहान से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक को जिले की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभालने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
सौजन्य मुलाकात के साथ ही प्रशांत बोकडे ने जिले में संचालित विभिन्न अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन भी सौंपा।

उन्होंने जिला पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए इन अवैध गतिविधियों पर त्वरित व सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण हो सके।
इस दौरान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी साजन पटेल और शादाब खान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


