Skip to main content

Balod Times

राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों का चयन

बालोद । रायपुर में होने वाली सीनियर राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए बालोद जिला टीम का चयन फिटनेस वर्ल्ड जिम बालोद में किया गया। जिसमें बालोद जिला से 8 महिला खिलाड़ी एवं 8 पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। इन चयनित खिलाड़ियों को बालोद जिला कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा,जिला वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष श्री आर पी यादव जी, बालोद जिला के वेट लिफ्टिंग संघ के उपाध्यक्ष श्री जहारुद्दीन कुरैशी जी, और बालोद जिला वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव श्री नरेंद्र कुमार साहू जी के अलावा फिटनेस वर्ल्ड जिम के सदस्य शार्दुल मिनपाल, मुकेश सोनकर,संतोष वासनिक,राजीव नयन शर्मा, योगेश कुमार,रितेश कुमार, नारायणी यादव (महिला कोच),जितेंद्र पटेल,सुषमा ढीमर,भूमिका ढीमर,रिया ठाकुर ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!