Skip to main content

Balod Times

वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस और भूमिपूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सीएम के निज सचिव बने अतिथि, आदिवासी संस्कृति की दिखी झलक

बालोद।

बालोद जिले के डौंडी लोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आज छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के अवसर पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में बतौर अतिथि मुख्यमंत्री के निजी सचिव तुलसी कौशिक, स्थानिक विधायक अनिला भेड़िया, डौंडी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम सहित आदिवासी समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

​भव्य रैली और मूर्ति स्थापना का भूमिपूजन

​आयोजन की शुरुआत में सामाजिक लोगों ने रैली निकालकर पूरे नगर का भ्रमण किया। रैली जैसे ही आयोजन स्थल पर पहुंची तो अतिथियों ने वीरांगना रानी दुर्गावती की मूर्ति स्थापना स्थल का भूमिपूजन किया। इसके बाद अपने सामाजिक रीति-रिवाज से देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई और फिर महापुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया।

​पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति की दिखी अनूठी झलक

​आयोजन में सामाजिक युवक-युवती अपने पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। सामाजिक पदाधिकारियों ने आयोजन में पहुंचे अतिथियों का भव्य स्वागत-सम्मान किया। इस दौरान वीरांगना रानी दुर्गावती के शौर्य और कार्यों को याद कर उन्हें नमन किया गया।

विशेष झलक: कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार पर आदिवासी संस्कृति का अनूठा नजारा देखने को मिला। आयोजन में पहुंचने वाले सभी अतिथियों और लोगों का चावल का टीका लगाकर पारंपरिक रूप से अभिवादन किया गया।

 

​अतिथियों ने की आयोजन की सराहना

​आयोजन में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निज सहायक तुलसी कौशिक ने आदिवासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा:

  • “आज के आयोजन ने हमें उस दिन को याद दिला दिया जब रानी दुर्गावती ने देश की आजादी के लिए प्रथम स्वतंत्रता की मशाल इस देश में पेश की थी। उनसे हमें और समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए कि रानी दुर्गावती जैसे महान कार्य किए जाएं।”

​आयोजन में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

​इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे:

  • अकबर राम कोर्राम (प्रदेशाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा)
  • विनोद नागवंशी (प्रदेश सचिव, सर्व आदिवासी समाज)
  • प्रेम लाल कुंजाम (जिलाध्यक्ष, आदिवासी समाज)
  • ​इसके साथ ही समाज के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में सामाजिक जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!