बालोद टाइम्स
बालोद। संजारी बालोद की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने आज पावन गंगा मैया मंदिर पहुँचकर माँ गंगा के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में भगवान पशुपतिनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रज्ज्वलित ज्योत कलश के दर्शन किए।
मंदिर में सेवा कार्यों का लिया जायजा
दर्शन-पूजन के पश्चात विधायक श्रीमती सिन्हा मंदिर परिसर स्थित भोजनालय पहुँचीं। उन्होंने यहाँ श्रद्धालुओं के लिए की गई भोजन व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया तथा निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य में जुटे कार्यकर्ताओं व ट्रस्ट के सदस्यों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

₹20 में भरपेट भोजन की सराहना, खुद परोसा खाना
गंगा मैया मंदिर ट्रस्ट द्वारा मात्र ₹20 में आम श्रद्धालुओं को भरपेट भोजन उपलब्ध कराने की पहल की विधायक ने विशेष रूप से सराहना की। इस दौरान उन्होंने सहर्ष भोजनालय में स्वयं उपस्थित होकर अपने हाथों से श्रद्धालुओं को भोजन परोसा और इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता निभाई।

गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर उनके साथ प्रमुख रूप से:
आदित्य दुबे (स्थानीय जनप्रतिनिधि)
अंचल प्रकाश साहू (शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष)
पदमनी नन्नू साहू (महिला अध्यक्ष)
रीता सोनी
उमा पटेल (झलमला पूर्व सरपंच)
कुंती ठाकुर (पूर्व उप सरपंच)
विभिन्न वार्डों के पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

