Balod Times

सचिव व पटवारी का हटाने ग्राम विकास समिति ने जनदर्शन में दिया आवेदन

बालोद ….. बालोद ब्लाक के ग्राम संकरा क के ग्राम विकास समिति द्वारा ग्राम पंचायत सचिव विनोद सिन्हा व पटवारी शान्ति लाल साहू का ट्रांसफर करने को लेकर मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में आवेदन सौपा गया । ग्राम विकास समिति ने लिखित आवेदन में कहा है कि पंचायत सचिव विनोद कुमार सिन्हा का व्यवहार गांव के प्रति ठीक नहीं है ग्रामीण जनों की समस्या को नहीं सुनता है एवं पंचायत में आवेदन देने पर उनका निराकरण नहीं करता है। सचिव को दो पंचायत का प्रभार दिया गया है लेकिन हमारे पंचायत में सप्ताह में एक या दो दिन आता है जिससे हितग्राहीयों को भटकना पड़ता है वही पटवारी शान्ति लाल साहू हल्का 26 पर ग्रामीणों को आरोप है कि पटवारी कार्यालीन समय में उपस्थित नही रहता और न हीं कार्यालय में बैठता है किसानों की समस्या को नहीं सुनता खेती सम्बंधित कार्य बी वन नक्शा खसरा नकल खाता विभाजन कार्य हेतु पैसो की मांग किया जाता है। साथ ही छात्र छात्राओ को आय, प्रमाण, जाति प्रमाण, निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए भटकना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!