Balod Times

स्वास्थ्य मंत्री के हाथों आयुर्वेदाचार्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख हुए सम्मानित

बालोद। जिले के प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य व आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में ख्याति नाम आयुर्वेदाचार्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख का बीते दिनों रोमन पार्क दुर्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सम्मानित किया। गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में एक नाम हैं, बल्कि समाज सेवा के रूप में भी उनकी ख्याति है। खास तौर पर अभावग्रस्त स्कूलों में पहुंचकर वे मदद करने की कोशिश में लगे रहते हैं। गुरुदेव को सम्मान मिलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। ज्ञात हो कि भेड़ी (सुरेगांव) निवासी प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य, आयुर्वेदाचार्य व समाजसेवी गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख को मिले अनेकों सम्मान की कड़ी में एक और कड़ी जुड़ गई। छत्तीसगढ़ में आयुर्वेद के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के हाथों उन्हें सम्मानित किया गया। नाड़ी वैद्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख विभिन्न जगहों में अपने क्लीनिक के माध्यम से आयुर्वेद, जड़ी बूटियों के जरिए ऐसे ऐसे असाध्य रोगों को ठीक करते हैं जिसका इलाज कराते कराते लोग थक चुके होते हैं। अब तक हजारों लोगों को उन्होंने स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया है। इसी के चलते उन्हें सम्मान दिया गया।

समाज सेवा में भी रहते हमेशा आगे

गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख न केवल बेहतर आयुर्वेदाचार्य हैं बल्कि समाज सेवा में भी अग्रणी हैं। गुरुदेव आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में नाड़ी वैद्य के रूप में तो प्रसिद्ध हैं ही लेकिन समाजसेवी के रूप में भी वे क्षेत्र में जाने जाते हैं। अपने चिकित्सालय में आने वाले गरीब लोगों का वे मुफ्त में इलाज करते हैं इसके अलावा असहाय, गरीबों की मदद करने के लिए भी वे हमेशा आगे रहते हैं। इसी तारतम्य में ग्राम भंडेरा में एक गरीब परिवार के आशियाना जलने के बाद उन्होंने एक लाख रुपए की मदद पहुंचाई थी। इसी प्रकार एक पीड़ित परिवार को उन्होंने 50 हजार की मदद की थी। इसके अलावा अनेक लोगों को छोटी-मोटी मदद पहुंचाते रहते हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में भी पहुंचाते हैं मदद

गुरुदेव गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख शिक्षा को जीवन में सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं, उनका मानना है कि बिना शिक्षा के व्यक्ति का, समाज का देश का विकास नहीं हो सकता। इसलिए वे ऐसे स्कूलों में पहुंच जाते हैं जहां सुविधाओं की कमी होती है और उन्हें मदद पहुंचाते हैं। ग्राम नवागांव में स्कूल को उन्होंने एक कमरा बनवा कर दिया है। इसी तरह माहुद स्कूल में उन्होंने मंच में टिन शेड बनाकर दिया है।

 

लिमोरा में बनवा रहे भव्य 64 योगिनी मंदिर

गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख बालोद जिले के गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम लिमोरा में भव्य 64 योगिनी मंदिर बनवा रहे हैं। इस मंदिर की कई विशेषताएं होंगी। खास बात यह है कि यहां कोई दान पेटी नहीं रखी जाएगी। प्रतिदिन भोजन भंडारा भी दिया जाएगा। मंदिर के निर्माण में गुजरात से कारीगर आए हुए हैं और युद्धस्तर पर इसका निर्माण किया जा रहा है। संभवतः प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का यह पहला 64 योगिनी मंदिर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!