Balod Times

तेज रफ्तार बनी जी का जंजाल, जगन्नाथपुर में सड़क हादसे में एक की मौत

 

बालोद । बालोद जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगन्नाथपुर में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है । जानकारी अनुसार पिरिद के रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक भेलसिंह यादव की घटना स्थल पर मौत हो गई। वही उनके साथ बाइक पर सवार घायल युवक पोषण यादव उम्र 17 वर्ष का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांकरा ज में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को दोनों घुमका की ओर से एक हीरो होंडा सीडी 100 बाइक में सवार होकर जगन्नाथपुर की ओर आ रहे थे। तभी शाम को करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच जगन्नाथपुर के प्रवेश स्थल बांध के निकट मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और नाली किनारे जाकर गिर गए। मौके पर ही भेलसिंह यादव की मौत हो गई। मृतक भेल सिंह यादव जगन्नाथपुर के ही रहने वाले ग्वाल यादव के बेटी दामाद है। हादसे की प्रमुख वजह तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक बाइक चलाना माना जा रहा है। बाइक चालक मृतक ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। मृतक भेलसिंह यादव इलेक्ट्रिशियन का काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!