बालोद। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) ने 01 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए नियमों और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे इन नियमों का पालन करें और परीक्षा के निष्पक्ष, सुरक्षित और सफल आयोजन में पूरी तरह सहयोग करें।
कलेक्टर ने कहा कि नियमों का पालन केवल परीक्षा की सफलता के लिए ही नहीं, बल्कि परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुँचें, निर्धारित पहनावे का पालन करें और सभी सुरक्षा निर्देशों का ध्यान रखें।
मुख्य निर्देश और नियम:
परीक्षा तिथि: 01 फरवरी 2026
परीक्षा पाली:
प्रथम पाली (प्राथमिक कक्षा): सुबह 09:30 बजे
द्वितीय पाली (माध्यमिक कक्षा): दोपहर 03:00 बजे
मुख्य द्वार बंद होने का समय:
प्रथम पाली: 09:00 बजे
द्वितीय पाली: 02:30 बजे
समय पर पहुँचें: कम से कम 2 घंटे पहले, फ्रिस्किंग और पहचान सत्यापन के लिए
परीक्षा केंद्र का पूर्व अवलोकन: परीक्षा से एक दिन पहले आवश्यक
पहनावा: हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े, साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट)
वर्जित रंग: काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैगनी, गहरा चॉकलेटी
धार्मिक/सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को समय से पहले रिपोर्ट करना होगा
फुटवियर: केवल चप्पल
प्रतिबंधित वस्तुएँ: मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, पर्स, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि
ले जाने योग्य: केवल काले या नीले बॉलपॉइंट पेन
सुरक्षा और अनुशासन: अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्रवाई और अभ्यर्थिता समाप्त
व्यापम के अनुसार, प्रथम पाली में लगभग 1,19,000 अभ्यर्थी और द्वितीय पाली में लगभग 2,05,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कलेक्टर ने अभ्यर्थियों से विशेष रूप से अनुरोध किया कि वे नियमों का पालन कर परीक्षा को सफल बनाने में सहयोग करें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए परीक्षा केंद्र का पूर्व अवलोकन जरूर करें।

