बालोद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बालोद की प्रथम परिचयात्मक बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, जुंगेरा (बालोद) में आयोजित की गई। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का नेतृत्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र देशमुख ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गान के साथ की गई।
किसान मोर्चा की भूमिका पर विस्तृत मार्गदर्शन
मुख्य अतिथि पवन साहू ने किसान मोर्चा की कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का अत्यंत महत्वपूर्ण मोर्चा है। देश की लगभग 80 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर है और देश की अर्थव्यवस्था किसानों की उपज पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि किसान फसल उत्पादन एवं विक्रय में अनेक चुनौतियों का सामना करते हैं, इसलिए किसान मोर्चा के प्रत्येक सदस्य को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहना चाहिए।
उन्होंने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों की समृद्धि के लिए संचालित योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में प्रतिबद्ध है।
संगठन मजबूती व योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का संकल्प
जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र देशमुख ने कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय कराते हुए सभी से आग्रह किया कि पार्टी के निर्देशों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा जाए।
उन्होंने बताया कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा किया था, जिसे सरकार बनने के बाद पूरा किया गया।
भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री राकेश यादव ने संगठन की कार्यप्रणाली एवं दिशा-निर्देशों से उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
संचालन एवं आभार
कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा जिला बालोद के महामंत्री पुष्पेंद्र तिवारी ने किया।
आभार प्रदर्शन महामंत्री संतोष गंगबेर द्वारा किया गया।
प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी
बैठक में जिलामंत्री प्रेम साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत वर्मा, दयानंद साहू, प्रदेश सह-संयोजक योगेंद्र कुमार देशमुख सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष मनोहर सिन्हा, मनीकांत बघेल; महामंत्री पुष्पेंद्र तिवारी, संतोष गंगबेर; मंत्री नेमलाल यादव, हिम्मत देशमुख, रिखीराम साहू, हितेश साहू, कोमल कुमार दुग्गा; कोषाध्यक्ष अशोक साहू; सह-कोषाध्यक्ष दिनेश साहू; सोशल मीडिया प्रभारी राजेन्द्र देवांगन, सह प्रभारी देव देवांगन; कार्यालय मंत्री बीरेंद्र साहू, सह कार्यालय मंत्री संतोष चंद्राकर, तुलेंद्र साहू; मन की बात प्रभारी लक्ष्मीचंद साहू सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण, किसान हितों के संरक्षण तथा सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

