Skip to main content

Balod Times

कुसुम शर्मा की उपस्थिति में संबलपुर व दुधली-अंडी शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न: बूथ मजबूती और सरकारी योजनाओं के प्रचार पर हुआ मंथन

बालोद टाइम्स

डौण्डीलोहारा। भारतीय जनता पार्टी मंडल डौण्डीलोहारा के संबलपुर शक्ति केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। इसके पश्चात शक्ति केंद्र की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावों के मद्देनजर बूथ कमेटियों के गठन तथा संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की वास्तविक शक्ति प्रत्येक बूथ पर तैनात कार्यकर्ताओं की मेहनत पर निर्भर करती है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए।

ग्राम खपरी में भी जुटीं शक्ति केंद्र की टीमें

संबलपुर के बाद शक्ति केंद्र दुधली-अंडी के अंतर्गत ग्राम खपरी में भी बैठक आयोजित की गई, जहां मंडल अध्यक्ष की मौजूदगी में बूथ पुनर्गठन और संगठनात्मक ढांचे को धार देने पर बात हुई। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर भाजपा की विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की गई।

बैठक में ये प्रमुख जन रहे उपस्थित

इन बैठकों में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, मंडल महामंत्री सुमेंद्र देशमुख, मंडल मंत्री धर्मेंद्र निषाद, शक्ति केंद्र प्रभारी संदीप जैन, हीरेंद्र गायकवाड़, एकलव्य महाविद्यालय जन भागीदारी अध्यक्ष जसराज शर्मा, दिलीप सिन्हा, गजेंद्र डडसेना, भुवन यादव, देव देवांगन, अभय साहू, हलधर देशमुख, राजेंद्र आरदे, पावेंद्र देशमुख, दिलीप निषाद सहित कई ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!