Skip to main content

Balod Times

कुसुमकसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 की गिट्टियां हटीं, यात्रियों को मिली बड़ी राहत; जनसेवक संजय बैस की सजगता लाई रंग

बालोद टाइम्स 

कुसुमकसा: कुसुमकसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अब ट्रेन में चढ़ना और उतरना आसान हो गया है। प्लेटफार्म पर बिखरी बड़ी-बड़ी गिट्टियों के कारण यात्रियों को हो रही भारी असुविधा का अब पूरी तरह समाधान हो चुका है।

दरअसल, प्लेटफार्म पर गिट्टियां बिखरी होने की वजह से यात्रियों के फिसलकर गिरने और दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका लगातार बनी हुई थी। इस गंभीर समस्या की ओर जागरूक नागरिक भुवन सिन्हा का ध्यान गया, जिन्होंने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय जनसेवक एवं सजग नागरिक संजय बैस को दी।

रेलवे अधिकारियों ने की त्वरित कार्रवाई

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संजय बैस ने बिना किसी देरी के रेलवे के उच्च अधिकारियों से संपर्क साधा। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा और उन्हें हो रही परेशानियों से विस्तार से अवगत कराया और शीघ्र मरम्मत की मांग की। संजय बैस की इस पहल पर रेलवे प्रशासन ने भी सकारात्मक और त्वरित रुख अपनाया।

रेलवे अधिकारियों की तत्परता के चलते महज एक सप्ताह के भीतर प्लेटफार्म नंबर-2 से सभी गिट्टियों को हटाकर प्लेटफार्म को व्यवस्थित कर दिया गया।

भुवन सिन्हा ने जताया आभार

समस्या का सफल निराकरण होने पर भुवन सिन्हा ने संजय बैस के जनहितैषी प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी इस समस्या को जैसे ही मैंने संजय बैस के संज्ञान में लाया, उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। जनसमस्याओं के प्रति उनकी सजगता और कार्यशैली बेहद प्रेरणादायक है।”

इसके साथ ही उन्होंने यात्रियों की समस्या को प्राथमिकता पर हल करने के लिए रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए संजय बैस के प्रति भी सह्रदय धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!