Balod Times

चेम्बर आफ कॉमर्स ने जनसेवा की ओर बढ़ाया कदम, ठंड से बचाने बांट रहे जरूरतमंदों को कंबल

बालोद। चेम्बर आफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज इकाई बालोद के जिलाध्यक्ष हरीश सांखला के नेतृत्त्व में बालोद सहित आसपास के अंचलो में जरूरतमंद गरीब तबके के लोगो को कड़ाके की ठंड से बचाने लगभग 300 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर चेम्बर आफ कॉमर्स के सदस्यों ने बालोद के जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद मस्जिद में आये गरीबो को कंबल बांटा। इस अवसर पर चेम्बर आफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष हरीश सांखला ने कहा कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदो को कंबल का वितरण हमारी संस्था कर रही है। जहां भी गरीब तबके के जरूरतमंद दिखाई देते हैं उन्हें कंबल देकर उनका सहयोग करने में एक कदम बढ़ाया है। ज्ञात हो कि पूर्व में ग्राम तरौद में डायरिया फैलने के बाद उस गांव के सभी घरों में पीने के पानी का सैकड़ो केम्पर बांटा था। कंबल वितरण के इस पुनीत कार्य पर मुस्लिम समाज के अध्यक्ष शाहिद अहमद खान ने कहा कि यह कार्य सराहनीय और पुनीत का काम है। दिन दुखियो की सेवा ही ईश्वर की सच्ची इबादत मानी जाती है। इस कार्य के लिए समाज की तरफ से चेम्बर के सदस्यो का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चेम्बर आफ कॉमर्स से भिखमचन्द चोरडिया, राजू ललवानी, श्रवण टावरी, मांगीलाल ढ़ेलडिया, गोलू अग्रवाल, विनोद जैन, मोनू रजत जैन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!