Balod Times

जल संयंत्र में पाई गई खामियां, कांग्रेसी पार्षदों ने दिए कर्मियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश

बालोद। बुधवार को नगर पालिका परिषद बालोद के सभी कांग्रेस पार्टी के पार्षद गणों के द्वारा शहर में पीने का पानी गंदा और पर्याप्त मात्रा में नहीं आने के कारण जल शुद्धिकरण यंत्र (वाटर फिल्टर प्लांट) गंजपारा का निरीक्षण किया गया। जिसमें बहुत सारी खामियां पाई गई। टंकी के आसपास कई जगह का काई रूपी गंदगी जम गया था और आसपास भी सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी। पानी को साफ करने के लिए जो एलम का प्रयोग किया जाता है वह संयंत्र बंद है और सिवनी में जो तीन मोटर लगा है, उसमें सिर्फ एक ही से काम चल रहा है। बाकी दो बंद पड़ा है। इस संबंध में जब जानकारी लिया गया तो वहां पर उपस्थित सब इंजीनियर संजय कोर्राम , निर्देश योगी और इंजीनियर उपस्थित थे। सभी पार्षद गणों ने इंजीनियर को जल्द से जल्द व्यवस्था सुधार कर पर्याप्त और साफ पानी की व्यवस्था शहर वासियों को करने कहा। संबंधित इंजीनियर ने बताया कि इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। कुछ दिनों में सामान आने के बाद मरम्मत कार्य कर सुचारू रूप से पानी सप्लाई किया जाएगा। निरीक्षण के लिए पार्षदगण कसीमुद्दीन कुरैशी, विनोद बंटी शर्मा, सतीश यादव, निर्देश पटेल, सुनील मालेकर, रीता सोनी,किरण साहू, सुमित शर्मा पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!