बालोद। नगर पालिका परिषद बालोद में एल्डरमेन (Alderman) का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने के पश्चात नव-नियुक्त पदाधिकारी जागेश्वर ढीमार (स्नेक मैन) ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष व वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, पूर्व प्रदेश मंत्री व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष (छाया विधायक) राकेश यादव, तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री शाहिद खान से विशेष मुलाकात की। वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और नगर के विकास व संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का मार्गदर्शन दिया।
युवा नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस मुलाकात के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के शहर अध्यक्ष भाई राहुल सोनी, भाई रजत जैन और भाई अभिन्न यादव भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया और नए दायित्व मिलने पर हर्ष व्यक्त किया।

