Skip to main content

Balod Times

नशीली दवाइयों के खिलाफ बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 737 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल जब्त

बालोद टाइम्स

​बालोद। बालोद जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी श्री विनय कुमार साहू के पर्यवेक्षण में थाना बालोद पुलिस ने अवैध नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 737 नग नशीली कैप्सूल, एक स्कूटी और 3 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

​ ऐसा हुआ खुलासा

​मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी सुशील कुमार आर्य उर्फ साईं (निवासी टिकरापारा, बालोद) अपनी काले रंग की डियो होंडा स्कूटी (क्रमांक CG 24 V 7412) की डिक्की में नशीली दवाइयां रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और तलाशी ली।

​स्कूटी की डिक्की से लाल पॉलीथीन में रखी TraiSPAS (Tramadol) की 449 कैप्सूल (वजन 255.930 ग्राम, कीमत लगभग ₹2,918.50) बरामद की गई। इसके अलावा एक एंड्रॉइड मोबाइल और लगभग ₹60,000 कीमत की स्कूटी जब्त की गई।

​अन्य आरोपियों से भी हुई बरामदगी

​मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो अन्य सहयोगियों तक भी पहुंच बनाई:

  1. ​शंकर नायडू (निवासी दल्ली राजहरा) – कब्जे से SPAS-TRASCEN-PLUS (Tramadol) की 144 कैप्सूल (कीमत लगभग ₹936) एवं एक मोबाइल जब्त।
  2. ​भूपेश्वर साहू उर्फ मंडल (निवासी नया पारा, बालोद) – कब्जे से SPAS-TRASCEN-PLUS (Tramadol) की 144 कैप्सूल (कीमत लगभग ₹936) एवं एक मोबाइल जब्त।

​कुल मिलाकर तीनों आरोपियों से 737 नशीली कैप्सूल बरामद की गईं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹4,790.50 है।

​ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

​प्रकरण में थाना बालोद में अपराध क्रमांक 537/2026, धारा 22(ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

​इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, उपनिरीक्षक आशमा कुर्रे, सायबर सेल प्रभारी सउनि धरम भुआर्य सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

​मोहल्ले में अशांति फैलाने और नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले 4 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

बालोद शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। थाना बालोद क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में गांजा, शराब और नशीली दवाइयों का सेवन कर अशांति फैलाने वाले 4 संदिग्धों के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

​ संज्ञेय अपराध की आशंका पर एक्शन

​पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग नशीले पदार्थों का सेवन कर मोहल्ले का माहौल बिगाड़ रहे हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए 09 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम द्वारा विशेष रेड कार्रवाई की गई।

​क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और बड़े अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बी.एन.एस.एस.) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

​ कार्रवाई की जद में आए आरोपियों के नाम:

    1. ​गजेन्द्र यादव (उम्र 23 वर्ष), निवासी वार्ड क्र. 05, बालोद।
    2. ​प्रियांशु धीमर (उम्र 23 वर्ष), निवासी वार्ड क्र. 02, संजय नगर, बालोद।
    3. ​नवशाद अंसारी (उम्र 37 वर्ष), निवासी वार्ड क्र. 25, दल्ली राजहरा।
    4. ​किशन साहू (उम्र 38 वर्ष), निवासी वार्ड क्र. 25, दल्ली राजहरा।

​📢 बालोद पुलिस की आम नागरिकों से अपील:

क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, मादक पदार्थों की बिक्री या शांति भंग करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!