Balod Times

प्राथमिक शाला गंजपारा में मकर संक्रांति पर सराहनीय पहल

बालोद। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बालोद जिले के शासकी प्राथमिक शाला गंजपारा में सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदना का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। इस शुभ दिन पर हितेश पटेल व उनके परिवार(गुजराती परिवार) द्वारा शासकी विद्यालय के 30 बच्चों को स्कूल बैग, तिल लड्डू और चॉकलेट वितरित किए गए।

Oplus_16908288

कार्यक्रम में बच्चों के चेहरों पर खुशी की झलक देखते ही बनती थी। यह पहल न केवल बच्चों के लिए उत्साहवर्धक रही, बल्कि समाज में परोपकार और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करने वाली साबित हुई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानपाठिका भगवती सिन्हा शिक्षक राकेश भेड़िया तथा एस.एम.सी. अध्यक्ष किरण कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पटेल परिवार (गुजराती) की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रधानपाठिका भगवती सिन्हा ने कहा कि – “ऐसे कार्य समाज को प्रेरित करते हैं और बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाते हैं।”

वहीं एसएमसी अध्यक्ष किरण कौशिक ने कहा कि – “हितेश पटेल द्वारा किया गया यह प्रयास विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है।”

अंत में सभी शिक्षक एवं उपस्थितजनों ने पटेल परिवार का अभिनंदन किया तथा धन्यवाद प्रेषित करते हुए आशा जताई कि आगे भी समाज में ऐसी जनहितैषी पहलें निरंतर होती रहेंगी।

मकर संक्रांति पर दिया गया यह उपहार बच्चों के लिए केवल वस्तु नहीं, बल्कि स्नेह और प्रेरणा का प्रतीक बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!